फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   gangrape in rampur area

तमंचे के बल पर महिला से गैंगरेप

Sun, 10 Apr 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Sun, 10 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
gangrape in rampur area
तमंचे के बल पर महिला से गैंगरेप करने के मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट  दर्ज कर ली है। मूढापांडे के एक गांव निवासी महिला का कहना है कि उसके मामा कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले मे रहते हैं। वह  कुछ दिन पहले अपने घर से किसी सवारी से सिविल लाइंस आ गई थी। उसके बाद महिला मामा के यहां जाने के लिए  सवारी का इंतजार कर रही थी। इस दौरान महिला के जान पहचान के दो युवक उसको मामा के घर छोड़ने का कहकर अपने साथ बाइक पर बैठाकर कोठी खास बाग में ले गए। 
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद दोनों लोगों ने तमंचे के बल पर महिला से रेप किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी भाग गए। बाद में महिला सिविल लाइंस थाने पहुंच गई। जहां उसने पुलिस को सारा मामला बताया, लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उसने मामले की शिकायत एसपी से की, जहां उन्होंने महिला थाने की पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। इसके  बाद पुलिस ने दो लोगों के  खिलाफ गैंगरेप करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि 08 अप्रैल को वह दवा लेने आई थी। दवा लेने के बाद वह घर वापस जा रही थी। इस दौरान रास्ते में गांव के ही पांच लोगों ने महिला को घेर कर एक पुलिया के नीचे ले गए और गैंगरेप किया। बाद में महिला किसी तरह से अपने घर चली गई, जहां उसने परिजनों को सारा मामला बताया। बाद में महिला परिवार के साथ थाने चली गई, जहां उसने पुलिस को सारा मामला बताया। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद वह परिवार के साथ एसपी से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एसपी ने अजीमनगर पुलिस को कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। वहीं, पीड़िता का पति पहले से गांव की एक महिला का रेप करने के मामले में आरोपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed