फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   gangrape in bilaspur

महिला से गैंगरेप कर वीडियो क्लीपिंग बनाई

Sun, 31 Jan 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बिलासपुर
अमर उजाला ब्यूरो/बिलासपुर Updated Sun, 31 Jan 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
gangrape in bilaspur
जंगल में लकड़ी लेने गई महिला को दो लोगों ने पकड़ लिया और तमंचे के बल पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि दोनों लोगों ने महिला की अश्लील वीडियो क्लीपिंग बना ली। अब क्लीपिंग सार्वजनिक कर महिला को ब्लैकमेल कर रहे हैं। महिला ने रविवार को पति के साथ कोतवाली पहुंचकर दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन



पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला रुद्रबिलास पुलिस चौकी क्षेत्र का है। गांव निवासी एक ग्रामीण रविवार दोपहर पत्नी के साथ कोतवाली पहुंचा। पुलिस को बताया कि वो दो सप्ताह पहले कहीं गया था। उसकी पत्नी जंगल में अकेली लकड़ियां लेने गई थी। आरोप है कि गांव निवासी दो आरोपियों ने महिला को पकड़ लिया।
विज्ञापन



तमंचे की नोक पर दोनों ने उसके साथ सामूहिक रेप किया। विरोध करने पर मारापीटा और मोबाइल से वीडियो क्लीपिंग बना ली। लोक लाज की डर से महिला ने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। महिला का आरोप है की वो लोग उसे फिर से संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विरोध करने पर वीडियो क्लीपिंग को सार्वजनिक करने की धमकी दे रहे हैं। तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। वहीं, कोतवाली प्रभारी जगदीश आरोरा ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed