{"_id":"9d1a8ec7ac35ac7d6c79dd26f782e537","slug":"frad-in-rampur-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर 6.68 लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर 6.68 लाख ठगे
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sat, 09 Jan 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी ने पास के ही रहने वाले युवक से 6.68 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये वापस न करने पर पीड़ित ने एसपी से मामले की शिकायत की। एसपी के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शक्तिनगर निवासी अरविंद ने बताया कि छह माह पहले उसकी मुलाकात इसी थाना क्षेत्र के प्रेम पटवारी वाली निवासी सोनू से हुई थी। उसने खुद को रामपुर में क्राइम ब्रांच में तैनात बताया था। उसने अरविंद से कहा था कि उसकी पुलिस में उच्च अधिकारियों से जान पहचान है।
उसके रिश्तेदार भी पुलिस में है। वो उसकी पुलिस में नौकरी लगवा देगा। इसके लिए उसने 6.68 लाख रुपये मांगे। सोनू को उसने धीरे-धीरे करके 6.68 लाख रुपये दे दिए। काफी समय बीत जाने पर उसकी नौकरी नहीं लगवाई। आरोपी लगातार उसको आश्वासन देता रहा। अरविंद ने सोनू से अपने रुपये वापस मांगे।
विज्ञापन
आरोपी ने रुपये देने से मना कर दिया। पीड़ित सिविल लाइंस थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अरविंद ने एसपी से मिलकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने सिविल लाइंस पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने सोनू के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।