{"_id":"57c87b934f1c1bf3322cb441","slug":"firing-on-police-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमरी में पशु तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग, दो दबोचे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केमरी में पशु तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग, दो दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो /बिलासपुर/केमरी रामपुर
Updated Fri, 02 Sep 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोवंशीय पशुओं से भरे ट्रक को रोकने पर तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पशु तस्करों को घेर लिया और दो को दबोच लिया, जबकि छह तस्कर भाग निकले। पुलिस ने ट्रक से 48 गोवंशीय पशु बरामद किए हैं। जिनमें से बीस मरे हुए थे। आठ तस्करों के खिलाफ नामजद पशु क्रूरता व जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे की है। गोवंशीय पशु मध्यप्रदेश से रामपुर लाए जा रहे थे।
केमरी थाना प्रभारी लक्ष्मी शंकर बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे गश्त पर थे। गजरौला रोड स्थित रेलवे क्रासिंग के पास पुलिस ने एक ट्रक को रुकने का इशारा किया। आरोप है कि चालक ने ट्रक की स्पीड तेज कर दी। पीछा करने पर ट्रक में सवार तस्करों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई की। खुद को घिरता देख तस्करों ने ट्रक को रोड किनारे खड़ा कर दिया और रात के अंधेरे में भागने लगे। पुलिस ने पीछा करके दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ करने पर एक ने खुद को मध्य प्रदेश के जिला मंदसौर के थाना पिपलिया मंडी के ग्राम गंज निवासी थाटी पुत्र रमेश चंद्र व दूसरे ने मध्य
प्रदेश के ही जिला मंदसौर के गांव सुल्तानपुरा निवासी अंबर बताया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक से 48 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है। जिसमें बीस पशु मरे हुए थे। पूछताछ में दोनों ने भागे छह साथियों के नाम और पते भी बताए।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों के पास से एक तमंचा व एक चाकू बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने केमरी के मोहल्ला गोढ़ी निवासी नाजिम, सलीम, वसीम, जरीफ, इदरीश, सूखा, भाटी, अंबर के खिलाफ जानलेवा हमला, पशु क्रूरता अधिनियम आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने ट्रक को गौशाला भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि उक्त तस्कर पशुओं को मध्य प्रदेश से तस्करी करके रामपुर ले जा रहे थे। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों का चालान कर दिया।