फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   firing on constable

विवाद सुलझाने पहुंचे सिपाही पर फायर झोंका

Sat, 26 Mar 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Sat, 26 Mar 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
firing on constable
प्रतीकात्मक तस्वीर
गंज थाना क्षेत्र में दो पक्षों में मारपीट की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर ही आरोपियों फायर झोंक दिया। हालांकि हमले में सिपाही बाल-बाल बच गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गंज थाना क्षेत्र के बजरिया खानसामा निवासी सलीम के बेटे सलमान का पास के ही रहमान से शुक्रवार शाम विवाद हो गया। आरोपी लोगों ने सलमान को एक कमरे में बंद कर दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद रहमान और सलीम पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। हंगामा खड़ा हो गया। सूचना के बाद गंज थाने में तैनात सिपाही अलकान आलम और सतवीर मौके पर पहुंचे। लोगों को शांत कराना शुरू किया। आरोप है कि इस दौरान रहमान ने सिपाही अलकान पर तमंचे से फायर झोंक दिया, हालांकि सिपाही बाल-बाल बच गया। आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


बाद में पहुंची फोर्स ने आरोपियों को तलाशना शुरू किया, लेकिन वो हत्थे नहीं चढ़े। सिपाही अलकान की तहरीर पर रहमान, दानिश, अजीम और शहनवाज के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed