फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fir on four peaple in fraud

पालिका की जमीन को अपना बता बेचने में चार पर रिपोर्ट

Sat, 06 Feb 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Sat, 06 Feb 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
गंज पुलिस ने डूंगरपुर में पालिका के ट्रंचिंग ग्राउंड को अपनी जमीन बताकर बेचने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गंज थाना क्षेत्र के डूंगरपुर में आसरा कालोनी का निर्माण चल रहा है। कालोनी में जो जमीन है उसको पालिका का ट्रंचिंग ग्राउंड बताया जा रहा है। वहीं, कालोनी के लोगों का कहना है कि उन्होंने जमीन खरीदी है।
विज्ञापन



इसकी रजिस्ट्री भी कराई गई है। प्रशासन ने डूंगरपुर में कई मकानों को अवैध बताकर जेसीबी चलवा दी। डूंगरपुर के लोगों ने इसका विरोध भी किया था। इस पर पुलिस ने मुकदमा भी कर दर्ज किया था। अजीमनगर थाना क्षेत्र के इमरता गांव निवासी अबरार का कहना र्है कि चार साल पहले इमरान और तीन साथियों ने डूंगरपुर में प्लाटिंग कर जमीन बेची थी।
विज्ञापन



करीब 20 लोगों ने उनसे जमीन खरीदी थी। इसकी रजिस्ट्री भी कराई गई थी। उनको भारी-भरकम कीमत भी दी गई थी। जमीन बेचने वालों ने इसे अपना बताया था। अब प्रशासन इसे पालिका का ट्रंचिंग ग्राउंड बता रहा है। पालिका की जमीन को अपना बताकर बेचने के आरोप में अबरार में गंज थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गंज प्रभारी जीत सिंह का कहना है कि आरोपी लोगों के खिलाफ जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed