फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fir against 11police

सीओ सिटी समेत 11 पुलिस वालों पर होगी एफआईआर

Mon, 05 Sep 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Mon, 05 Sep 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सुपर मार्केट में फोटोग्राफर की दुकान जबरन खाली कराने के मामले में सीओ सिटी और तत्कालीन इंसपेक्टर समेत 11 लोग फंस गए हैं। कोर्ट ने उनके खिलाफ लूटपाट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश सिविल लाइंस पुलिस को दिए हैं। हाईकोर्ट के आदेश पर कोर्ट ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर रिपोर्ट देने को भी कहा है।

दुकान को खाली कराने का यह मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शाहबाद गेट के निकट स्थित सुपर मार्केट का है। मंडैयान नादरबाग निवासी अनवार अली की सुपर मार्केट में फोटोग्राफरी की दुकान थी। 14 फरवरी को पुलिस ने जबरन दुकान में घुसकर सामान को फेंक दिया। आरोप है कि इस दौरान कटर से दुकान के शटर को काटा गया। साथ ही सामान को लूट लिया गया और फिर उस पर अपना ताला डाल दिया।
विज्ञापन


अनवार का आरोप है कि उसने 1994 से इस दुकान को किराए पर ले रखा था। दुकान खाली कराने को लेकर उसका दुकान मालिक से विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट पहुंचा था और कोर्ट से उसे स्थगनादेश भी मिल चुका था। स्टे के बाद भी 14 फरवरी को पुलिस की टीम देर शाम पहुंची और इस तरह की घटना को अंजाम दिया। उसका आरोप है कि पुलिस ने उसके खिलाफ ही धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनवार ने इस मामले में कोर्ट में जो प्रार्थना पत्र दिया गया उसमें आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई गई थी। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के बाद आरोपी बनाए गए सीओ सिटी आले हसन, तत्कालीन सिविल लाइंस इंस्पेक्टर फहीम खान, एक दरोगा समेत पांच पुलिस कर्मियों के साथ ही दुकान मालिक सुहेल उर रहमान, फैसल उर रहमान व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed