{"_id":"56eaf4744f1c1b58278b46fd","slug":"fairing-on-arto","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग को रोका तो एआरटीओ पर झोंक दिया फायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेकिंग को रोका तो एआरटीओ पर झोंक दिया फायर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Thu, 17 Mar 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
चेकिंग को रोका तो एआरटीओ पर झोंक दिया फायर
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेकिंग के दौरान एआरटीओ ने टैंकर को रुकने का इशारा किया तो टैंकर के साथ चल रही कार से उन पर फायरिंग कर दी गई। फायरिंग में एआरटीओ बाल-बाल बच गए। उन्होंने पीछा करके टैंकर और दो लोगों को पकड़ लिया। टैंकर में 24 गोवंशीय पशु मिले हैं। इस संबंध में बिलासपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एआरटीओ (प्रवर्तन) कौशलेंद्र प्रताप बृहस्पतिवार सुबह बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
इस दौरान जब उन्होंने एक टैंकर को रोकने की कोशिश की तो चालक ने गति बढ़ा दी। उन्होंने टैंकर का पीछा करना शुरू कर दिया। उनके साथ चल रहे परिवहन विभाग के दो सिपाही टैंकर पर लटक गए। इस दौरान टैंकर के साथ चल रही कार से एआरटीओ के वाहन पर फायर किया गया। टैंकर पर लटके सिपाही ने चालक को कब्जे में लेने की कोशिश की तो उसको धक्का देकर गिरा दिया।
वो घायल हो गया है। बाद में एआरटीओ ने पीछा करके टैंकर को रोक लिया। टैंकर पर सवार दो लोग भाग गए, लेकिन चालक पकड़ी गया। कार सवार एक व्यक्ति को भई एआरटीओ ने पकड़ लिया। कार सवार अन्य लोग कार समेत भाग गए। एआरटीओ टैंकर और पकड़े लोगों के साथ बिलासपुर कोतवाली पहुंचे। टैंकर खोल कर देखा गया तो उसमें 24 गोवंशीय पशु मिले। पुलिस ने इस संबंध में एआरटीओ की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों में टैंकर चालक ताहिर हुसैन पुत्र नवाब निवासी मिलकखानम, रामपुर और मीरगंज बरेली के रहने वाला बेचा पुत्र रमजानी शामिल है। बेचा पर आरोप है कि उसने ही एआरटीओ पर तमंचे से फायर किया था। उसके पास से तमंचा, कारतूस बरामद हुआ है। एआरटीओ के मुताबिक टैंकर ऊधमसिंह नगर के किच्छा की बदरुनिशां के नाम पर रजिस्टर्ड है। टैंकर सीतापुर से मिलकखानम पशु लेकर जा रहा था।