{"_id":"570fddf94f1c1b483d4a6ad8","slug":"eve-teasing-in-private-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला शिक्षामित्र से छेड़खानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला शिक्षामित्र से छेड़खानी
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Thu, 14 Apr 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी क्रम में गुुरुवार को भी एक प्राइवेट बस में सवार महिला शिक्षामित्र से मनचलों ने छेड़छाड़ कर दिया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने जमकर पिटाई कर घायल कर दिया। वहीं, यात्री, चालक और परिचालक घटना को लेकर तमाशबीन बने रहे। इसका फायदा उठाकर आरोपी बस रोकवा कर भा गए। वहीं, शिकायत पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और खानापूरी कर लौट गई। साथ ही पीड़िता को कार्रवाई का आश्वासन देकर घर भेज दिया।
मिलकखानम क्षेत्र में एक गांव में तैनात महिला शिक्षामित्र उत्तराखंड के काशीपुर से प्राइवेट बस से घर आ रही थी। जब बस दढ़ियाल के पास पहुंची तभी बस में सवार दो मनचले युवकों ने महिला शिक्षामित्र पर फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। मना करने पर अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। इसपर महिला शिक्षामित्र के बुराभला कहने पर युवकों ने महिला शिक्षामित्र की चलती बस में ही जमकर पिटाई शुरू कर दी।
इस दौरान युवक गाली गलौच करते हुए जबरन बस रुकवाकर फरार हो गए। बस में दबंग युवकों ने अबला महिला की पिटाई कर रहे थे, लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। महिला बचाने की गुहार लगाती रही।यात्री और चालक तमाशबीन बने रहे। महिला ने कस्बा दढ़ियाल पहुंचने पर चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों को अपने साथ हुई घटना से अवगत कराया। इसपर पुलिसकर्मियों ने बस के चालक और परिचालक से पूछताछ कर औपचारिकता निभाई।
विज्ञापन
वहीं, महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया। संतोष जनक कार्रवाई न होने पर महिला शिक्षामित्र रोते बिलखते हुए अपने घर रवाना हो गई। चौकी इंचार्ज सतेंद्र कुमार ने मामले से अनभिज्ञता जताई है।