{"_id":"573cb8c94f1c1bb11fac746c","slug":"dead-body-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाखड़ा डैम से कारीगर का शव बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाखड़ा डैम से कारीगर का शव बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Thu, 19 May 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
बुधवार को बिलासपुर की भाखड़ा डैम में से कारीगर का शव निकालने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व अन्य लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने रामपुर के कारचोब कारीगर का सड़ा गला शव बुधवार को नगर की भाखड़ा डैम से बरामद किया है। युवक तीन दिन से अपने घर से गायब था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
बुधवार की सुबह करीब छह बजे मोहल्ला डैम कालोनी के लोगों ने कोतवाली प्रभारी जीडी जोशी को फोन पर सूचना दी कि डैम के पानी में किसी युवक की लाश पड़ी है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों की मदद से करीब 22 वर्षीय युवक के सड़े गले शव को पानी से बाहर निकलवाया। लोगों से शिनाख्त भी कराई, मगर किसी ने शिनाख्त नहीं की।
युवक की जेब में मिले फोन द्वारा संपर्क करने पर रामपुर के पुराना गंज निवासी उसके परिजनों ने उन्हें बताया कि मृतक स्व. लक्ष्मी नारायन कश्यप का पुत्र हरिनंदन है जो रामपुर में ही कारचोब की कारीगरी का काम करता था। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उसकी शिनाख्त भी कर ली और बताया कि युवक 15 मई से अचानक घर से कहीं चला गया था। पुलिस के मुताबिक, मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।