फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cm's secretory fel ill, hearing postpond

सीएम के संयुक्त सचिव बीमार, सुनवाई टली

Thu, 14 Apr 2016 12:17 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर Updated Thu, 14 Apr 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
सीआरपीएफ आतंकी हमले के मामले में बुधवार को गवाह के तौर पर मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव जवाहर लाल को गवाही देने पहुंचना था, लेकिन वो बीमार थे। लिहाजा इस मामले की सुनवाई टल गई। अब सुनवाई 30 अप्रैल को होगी। 31 दिसंबर 2007 की रात सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर हुए आतंकी हमले में सात जवान शहीद हो गए थे, जबकि एक रिक्शा चालक की मौत हो गई थी। पुलिस और एटीएस की टीम ने हमले के 40 दिन बाद पाकिस्तानी आतंकियों समेत आठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले की इन दिनों सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन


बुधवार को सुनवाई थी। पुलिस ने बरेली सेंट्रल में बंद आरोपियों जंगबहादुर, शरीफ, गुलाब खां, कौसर खां समेत पांच को कोर्ट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेश किया। लखनऊ जेल में बंद तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका। सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से सहायक शासकीय अधिवक्ता दलविंदर सिंह ने प्रार्थना पत्र दिया कि मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव जवाहर लाल बीमार हैं।  इस वजह से वो गवाही देने नहीं आ पाए हैं।
विज्ञापन


प्रार्थनापत्र को स्वीकार करते हुए एडीजे प्रथम राजेंद्र कुमार ने सुनवाई के लिए 30 अप्रैल की तारीख निश्चित की है। सुनवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed