{"_id":"a1a56a916c93dbf3b79fd5e657bb6895","slug":"cbi-raid-in-tanda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा में सीबीआई ने मारा छापा, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टांडा में सीबीआई ने मारा छापा, एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई की दिल्ली से आई टीम ने सोमवार को स्थानीय पुलिस के साथ टांडा में छापा मारकर एक मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई की टीम आरोपी को अपने साथ ले गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ दिल्ली में आर्थिक अपराध का कोई मामला दर्ज था, जिसमें वो वांछित था।
सीबीआई इंस्पेक्टर मनीष उपाध्याय के नेतृत्व में टीम मंगलवार सुबह रामपुर पहुंची। टीम के सदस्यों ने रामपुर पहुंचकर एसपी साधना गोस्वामी से मुलाकात की। इसके बाद टीम टांडा पहुंच गई। टांडा पुलिस की मदद से सीबीआई ने वांछित मकसूद उर्फ मूसा को गिरफ्तार कर लिया।
सीबीआई मकसूद को अपने साथ दिल्ली ले गई। पुलिस का कहना है कि मकसूद के खिलाफ 2015 में आर्थिक अपराध का कोई मामला दर्ज था। गौरतलब है कि इससे पहले भी कुछ माह पहले सीबीआई ने अजीमनगर थाना क्षेत्र के आलियागंज से नकली नोटों के मामले में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया था।