फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   car sieze in rampur

बीएसएफ के फर्जी डीआईजी की कार सीज

Mon, 12 Oct 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Mon, 12 Oct 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
car sieze in rampur
एआरटीओ (प्रवर्तन) कौशलेंद्र प्रताप यादव ने सोमवार को चेकिंग के दौरान लाल बत्ती और स्टार लगी इनोवा कार को रोका। गाड़ी रोकने पर कार में सवार शख्स ने खुद को बीएसएफ का डीआईजी बताते हुए रौब गालिब करने लगा। रौब न चलने पर फर्जी डीआईजी और उसके साथियों ने हाथापाई करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन



वायरलेस सेट से कंट्रोल रूम को मैसेज भेजने पर आरोपी फरार हो गए। एआरटीओ ने इनोवा कार को सीज कर दिया है। एआरटीओ (प्रवर्तन) कौशलेंद्र प्रताप यादव सोमवार सुबह कोसी तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। एआरटीओ ने बताया कि इसी दौरान सुबह करीब आठ बजे उन्होंने बरेली की दिशा से आ रही इनोवा कार को रोकने का इशारा किया।
विज्ञापन



कार पर आगे के नंबर प्लेट के साथ लाल पट्टी पर दो स्टार लगे थे। एक स्टार क्षतिग्रस्त था और लालबत्ती भी लगी थी। एआरटीओ ने बताया कि जब उन्होंने गाड़ी के कागज मांगे तो कार में सवार एक शख्स ने खुद को बीएसएफ का डीआईजी बताया और रौब गांठना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कागज न मिलने पर जब एआरटीओ ने गाड़ी की चाभी निकाल ली तो कार में सवार फर्जी डीआईजी ने अपने साथियों के साथ एआरटीओ के साथ हाथापाई शुरू कर दी। एआरटीओ ने वायरलेस सेट से कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर आरोपी फरार हो गए। एआरटीओ ने बताया कि मामले में आरोपी फरार हो गए, लेकिन इनोवा कार को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed