{"_id":"0849585ee1a8b587d377f2f5754adcff","slug":"bumper-voting-in-milak-block-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी वोटिंग को लेकर कई केंद्रों पर मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी वोटिंग को लेकर कई केंद्रों पर मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला मिलक
Updated Tue, 01 Dec 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैंनी गांव के केंद्र पर फर्जी वोटिंग की कोशिश में मंगलवार को प्रत्याशी और उनके समर्थकों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक युवक घायल हो गया। बाद में केंद्र पर पहुंची पुलिस ने मारपीट कर रहे लोगों को लाठी फटकारते हुए खदेड़ दिया। इस दौरान केंद्र पर अफरातफरी का माहौल बना रहा।
कोतवाली क्षेत्र के मैंनी मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग को लेकर मारपीट हो गई। आदपुर गांव निवासी राजू मतदान केंद्र पर वोट डालने गया था। इस बीच उसने वहां फर्जी वोटिंग का विरोध कर दिया। इस पर एक प्रत्याशी समर्थकों ने उसे पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने तमंचे की बट से हमला किया।
इस दौरान केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान केंद्र पर पहुंची पुलिस ने मारपीट कर रहे लोगों को लाठी फटकारते हुए खदेड़ दिया। उधर, बूथ के पीठासीन अधिकारी अब्दुल वहाब का कहना है कि मारपीट मतदान केंद्र के बाहर हुई थी। उन्होंने फर्जी वोटिंग से इंकार किया। मामले में ओमेंद्र, तेजबहादुर तथा उमाशंकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
उधर, जोनल मजिस्ट्रेट का कहना है कि मारपीट मतदान केंद्र से बाहर हुई थी। वहीं, नवदिया मतदान केंद्र पर वोटों को डालने के लिए विवाद खड़ा हो गया। इस पर पहचान पत्र का विकल्प निकालकर मतदान कराया गया। हरकत में आए प्रशासन ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया और बाद में छोड़ दिया।
उधर, दुगनपुर में भी फर्जी वोटिंग का आरोप को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। इस पर पुलिस ने केंद्र के पास खड़े लोगों को खदेड़ दिया। दुबावट में चुनावी रंजिश में दो प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट हो गई।