{"_id":"f4d2aa0698bf2d9b6dbbd873a5ee3bdd","slug":"azam-khan-meet-sukhbir-parents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से मौत की पुष्टि हुई तो होगी कार्रवाई : आजम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीने से मौत की पुष्टि हुई तो होगी कार्रवाई : आजम
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Tue, 29 Sep 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा थाना क्षेत्र के नसीमगंज गांव में चुनावी चौपाल में जहरीली शराब पीने से सुखवीर की मौत की जानकारी मिलने पर नगर विकास आजम खां मंगलवार की शाम उसके घर पहुंचे। उन्होंने सुखवीर के परिजनों को सांत्वना दी। कहा कि सुखवीर की मौत कैसे हुई है? इसका खुलासा पोस्टमार्टम में हो जाएगा।
अगर जहरीली शराब से पीने से उसकी मौत हुई है तो मामले में कार्रवाई होगी। गौरतलब है कि नसीमगंज गांव में चुनावी महफिल के दौरान रविवार की रात जहरीली शराब पीने से सुखवीर और धीर सिंह की हालत बिगड़ गई थी। परिजन दोनों को मुरादाबाद के टीएमयू अस्पताल ले गए थे। सुखवीर मौत हो गई थी, जबकि धीर सिंह की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
सुखवीर की मौत की जानकारी सोमवार की रात ही नगर विकास मंत्री को मिल गई थी। इसके बाद वो मंगलवार की शाम नसीमगंज पहुंचे। उन्होंने कहा कि सुखवीर की मौत अगर जहरीली शराब पीने से हुई है तो इस मामले में कार्रवाई होगी। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है, रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वो कोशिश करेंगे कि जिलाधिकारी की ओर से सुखवीर के परिजनों को कुछ आर्थिक मदद मिल जाए। आजम खां ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वो सुनिश्चित कर लें कि चुनाव के दौरान शराब नहीं बंटनी चाहिए। अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। अधिकारी लापरवाही बरतेंगे तो उन पर भी कार्रवाई होगी।