{"_id":"a33029c71928d66e0615775a5172a471","slug":"accident-in-swar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला देखने जा रहे युवक को कैंटर ने रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेला देखने जा रहे युवक को कैंटर ने रौंदा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला स्वार
Updated Sat, 24 Oct 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
स्वार रामपुर मार्ग पर चमन शरीफ के पर शनिवार को एक कैटर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
उत्तराखंड के बाजपुर के गांव बरहैनी निवासी मुस्तफा पुत्र आलेहसन उम्र 18 वर्ष बाइक से स्वार क्षेत्र के गांव खेमपुर में मोहर्रम का मेला देखने जा रहा था। जैसे ही वह स्वार-रामपुर मार्ग पर चमन शरीफ के पास पहुंचा तभी एक कैंटर ने बाइक सवार को रौंद दिया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई।
वहीं सूचना पर अजीमनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसे की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, स्वार पुलिस ने वाहन का पीछा कर उसे पकड़ लिया, जबकि चालक मौके से भाग गया। सूचना पर परिजन जिला चिकित्सालय पहुंच गये। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।