{"_id":"5be9d4d4bdec22697879c9bd","slug":"81542051028-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा से मारपीट करने के आरोपियों को मिली जमानत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा से मारपीट करने के आरोपियों को मिली जमानत
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। दरोगा के साथ मारपीट करने के आरोपियों को जमानत मिल गई है। आरोप है कि 31 अक्तूबर की रात रेलवे स्टेशन के पास हाईवे पर कार खड़ी करने के विवाद में आरोपियों ने दरोगा के साथ मारपीट की थी। इस संबंध में सिविल लाइंस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
रिपोर्ट के मुताबिक हाईवे पर कार खड़ी होने से जाम की स्थिति पैदा हो गई थी। इस पर वहां से गुजर रहे सिविल लाइंस कोतवाली के दारोगा रोहित कुमार ने युवकों से कार हटाने को कहा था। इसी बात को लेकर युवकों और दारोगा के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवक शराब के नशे में थे। उन्होंने दारोगा को पीट दिया और उनकी वर्दी फाड़ दी। दरोगा ने युवकों पर कार चढ़ाने का आरोप भी लगाया था। इस मामले में पुलिस ने शोभित अग्रवाल, राहुल गुप्ता और नितिन अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया था। निचली अदालत ने आरोपी युवकों की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। अधिवक्ता श्यामलाल ने बताया कि सोमवार को जिला जज की अदालत में जमानत की याचिका पर सुनवाई हुई। अदालत ने तीनों आरोपियों की जमानत मंजूर कर ली है।