फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   जेसीबी चालक की मौत से नहीं उठा परदा

जेसीबी चालक की मौत से नहीं उठा परदा

Mon, 09 Jul 2018 12:30 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
जेसीबी चालक की मौत से नहीं उठा परदा
रामपुर। जेसीबी चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की गुत्थी पुलिस चौबीस घंटे बाद भी नहीं सुलझा पाई है। पुलिस को फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

शहजादनगर थाना क्षेत्र के निपनिया गांव निवासी सुभाष माल गोदाम पर आने वाले सामानों की जेसीबी से लादने और उतारने का काम करता था। शनिवार को उसका शव जेसीबी के पास ही पड़ा मिला। जानकारी पर परिजन आ गए। शव देख चीख पुकार मच गई। उसके शरीर पर चोट के निशान थे और खून भी निकल रहा था। जानकारी पर सिविल लाइंस पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया था। इस दौरान लोगों ने हंगामा भी किया। घटना के चौबीस घंटे बाद भी जेसीबी चालक की मौत का खुलासा नहीं किया है। जेसीबी चालक की मौत की गुत्थी सुलझाने में पुलिस नाकाम रही है। पुलिस को अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं मिली है। इस मामले की गुत्थी न सुलझने से परिवार के लोग परेशान हैं। परिवार के लोगों ने सुभाष की हत्या का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर सिविल लाइंस थानाध्यक्ष इंद्रेश सिंह का कहना है कि युवक की मौत के मामले में जांच की जा रही है लेकिन अभी यह साफ नहीं हो पा रहा है कि मौत की वजह क्या है। अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर भी नहीं आई है। तहरीर के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed