फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   एसडीएम पर शासन की मंशा अनुरूप कार्य न करने का आरोप लगा अधिवक्ताओं का हंगामा

एसडीएम पर शासन की मंशा अनुरूप कार्य न करने का आरोप लगा अधिवक्ताओं का हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम पर शासन की मंशा अनुरूप कार्य न करने का आरोप लगा अधिवक्ताओं का हंगामा
स्वार (रामपुर)। सीनियर बार वेलफेयर एसोसिएशन ने उपजिलाधिकारी पर शासन की मंशा के विपरीत कार्य करने व अधिवक्ताओं का उत्पीड़न किये जाने का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन व नारेबाजी शुरू कर दी। वकीलों द्वारा हंगामा करते देख एसडीएम ने पुलिस बल को बुला लिया। जिसे देख अधिवक्ता और भड़क गए। कोतवाल ने आक्रोशित अधिवक्ताओं को बमुश्किल समझा बुझाकर शांत कराया। सुरक्षा की दृष्टि से तहसील में पुलिस बल तैनात रहा। वहीं बार वेलफेयर ने भी सीनियर बार का समर्थन करते हुए संयुक्त रूप से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की।
विज्ञापन

बुधवार को तहसील क्षेत्र के गांव मेहंदी नगर में पट्टे की भूमि पर निर्माण के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग व पथराव की घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग की कार्रवाई कर चालन किया था। एसडीएम लालता प्रसाद शाक्य ने पट्टेधारक पक्ष के चार लोगों को जमानत दे दी थी, जबकि दूसरे पक्ष के तीन लोगों को जेल भेज दिया था। जिसके बाद पुलिस ने पट्टेधारक पक्ष की ओर से सात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी और उपजिलाधिकारी को अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी तक शांति भंग में जेल भेजे गए लोगों की जमानत न देने का लिखित आग्रह किया था। शुक्रवार को सीनियर बार वेलफेयर से जुड़े एक अधिवक्ता ने शांति भंग में जेल भेजे गए लोगों की जमानत अर्जी लगाई। एसडीएम ने गांव का माहौल खराब होने के कारण जमानत देने से इनकार कर दिया। इस दौरान एसडीएम और अधिवक्ता के बीच कहासुनी हो गई। अधिवक्ता ने जानकारी कार्यवाहक बार अध्यक्ष मेहबूब अली को दी। जिस पर समस्त सीनियर बार अधिवक्ता एकत्र हो गए और एसडीएम पर शासन की मंशा के अनुरूप कार्य न करने ओर अधिवक्ताओं का उत्पीड़न एवं अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए तहसील परिसर में नारेबाजी शुरू कर दी। वकीलों का हंगामा होता देख एसडीएम ने सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन

पुलिस को देख अधिवक्ता और भड़क गए और जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे कोतवाल इंद्रेश सिंह ने आक्रोशित अधिवक्ताओं को बमुश्किल समझा बुझाकर शांत कराया। वहीं बार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एम. जहूर खां ने भी सीनियर बार के अधिवक्ताओं को समर्थन देते हुए संयुक्त रूप से एसडीएम का स्थानांतरण होने तक अनिश्चित कालीन हड़ताल की चेतावनी दी। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से तहसील परिसर में पुलिस बल तैनात रहा। सीनियर बार कार्यवाहक अध्यक्ष मेहबूब अली ने बताया कि जब तक एसडीएम का स्थानांतरण नहीं होता अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान पूर्व सीनियर बार अध्यक्ष गुरनाम सिंह संधू, गजेंद्र कुमार, अथर फईम, मोहम्मद अय्यूब, केवल सिंह, कमल मौर्य, रफीक अहमद, महेंद्र नाथ गोस्वामी, वैभव कुमार, सरफराज अहमद, चंद्र पाल सिंह, हर स्वरूप मौर्य, संदीप सिंह, जमाल मियां, मोहम्मद आरिफ, रहमत अली, महमूद अली, सरफराज अहमद, सुंदरलाल, फरहत खां, राजपाल, शहनवाज खां, अनिल यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग के आरोपियों को जमानत नहीं देने पर अधिवक्ता गलत आरोप लगा कर दबाव बनाने को धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। अधिवक्ता जो भी आरोप लगा रहे हैं पूरी तरह से गलत हैं। शासन की मंशा के अनुरूप ही कार्य किया जा रहा है।
लालता प्रसाद शाक्य, एसडीएम, स्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed