फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ट्रक-बस की भिड़ंत में दो की मौत, 30 घायल

ट्रक-बस की भिड़ंत में दो की मौत, 30 घायल

Thu, 29 Nov 2018 12:51 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
ट्रक-बस की भिड़ंत में दो की मौत, 30  घायल

विज्ञापन
रामपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर आगापुर के पास मंगलवार की सुबह ट्रक और यात्रियों से भरी टूरिस्ट बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार एक महिला सहित दो की मौत हो गई और 24 यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद डीएम-एसपी जिला अस्पताल पहुंच गए।

नेपाल के गुटवल से एक टूरिस्ट बस करीब 40 यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। मंगलवार की सुबह लगभग आठ बजे आगापुर बाईपास के पास सामने से आ रहे आलू से भरे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे की वजह ट्रक का टायर फटना बताया जा रहा है। तेज गति से आ रहा ट्रक टायर फटने से अनियंत्रित होकर बस जा टकराया। टक्कर में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को बस से निकलना शुरू कर दिया। सूचना के बाद सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने एक महिला सहित दो यात्रियों को मृत घोषित कर दिया। घायलों का अस्पताल में इलाज शुरू किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी शिवहरि मीना जिला अस्पताल पहुंच गए। दोनों ने घायलों का हाल पूछा और उनके बेहतर इलाज का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed