{"_id":"5b635a144f1c1b61508b6bb6","slug":"61533237780-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का अपहरण कर सामुहिक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला का अपहरण कर सामुहिक दुष्कर्म
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोट। गांव से पैदल ही कस्बे की ओर आ रही एक महिला का वैन सवार दो लोगों ने तमंचे के बल पर धमकाते हुए अपहरण कर लिया और दो दिन तक विभिन्न स्थानों पर ले जाकर बलात्कार करने के बाद बृहस्पतिवार को सुनसान जगह पर फेंक कर फरार हो गए। महिला किसी तरह थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती बताई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 31 जुलाई की दोपहर वह पैदल ही भोट कस्बे की ओर आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में वैन सवार दो लोगों ने तमंचे के बल पर धमकाते हुए उसे जबरन वैन में बैठा। दो दिन तक विभिन्न स्थानों पर ले जाकर दुष्कर्म किया। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद दोनों आरोपी उसे सुनसान जगह पर छोड़ गए। पीड़िता किसी तरह थाने पहुंची व आपबीती बताई। थोड़ी ही देर में पीड़िता के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।