फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   16 कमरों का दो मंजिला मकान सामान समेत राख

16 कमरों का दो मंजिला मकान सामान समेत राख

Fri, 25 Aug 2017 09:51 PM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
16 कमरों का दो मंजिला मकान सामान समेत राख
कोटखाई।
विज्ञापन

तहसील कोटखाई के तहत रावला क्यार पंचायत के गागड़ गांव में आग से दो मंजिला मकान के करीब 16 कमरे जल कर राख हो गए। आग से करीब एक करोड़ के नुकसान का अनुमान लगाया गया। अग्निकांड से तीन परिवार बेघर हो गए। प्रशासन की ओर से तहसीलदार कोटखाई ने घटना स्थल पर पहुंच कर प्रभावितों को फौरी राहत दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गागड़ गांव में जवाहर लाल के मकान में निचली मंजिल मेें वीरवार रात करीब साढे़ आठ बजे आग लगी। जवाहर लाल फोन सुनने बाहर निकला तो उसे इसका पता चला। उसने इसकी सूचना आसपास के लोगों को भी दी। इसके बाद लोगों ने राहत व बचाव की कोशिश की। दमकल दस्ते को घटना की सूचना दी गई। सड़क से करीब एक किलोमीटर दूर होने के कारण दमकल वाहन घटना स्थल तक नहीं पहुंच सका। लकड़ी का मकान बना होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग से तीन परिवारों का सारा सामान जल कर राख हो गया। आग से जवाहर लाल, कुलदीप व राजेंद्र को नुकसान हुआ। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शाट सर्किट माना जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस व प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंच का नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन


प्रभावितों को दी 25 हजार की राहत
कोटखाई के तहसीलदार विद्याधर नेगी ने मौके पर पहुंच कर प्रभावितों को 25 हजार रुपये की फौरी राहत दी। तहसीलदार ने अग्निकांड की पुष्टी की। उन्होंने कहा कि आग से करीब एक करोड़ का नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि प्रभावितों को प्रशासन की ओर से कंबल व अन्य राहत सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed