फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   जैनीथ होटल के मैनेजर पर चाकू से हमला

जैनीथ होटल के मैनेजर पर चाकू से हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
जैनीथ होटल के मैनेजर पर चाकू से हमला

विज्ञापन
रामपुर।सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल पर काम करने वाले मैनेजर पर वही के काम करने वाले एक युवक ने चाकू से हमला करके घायल कर दिया।जहां उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।इस मामले में पुलिस को जानकारी दी।लेकिन उसके बाद भी पुलिस घायल के पास तक नही पहुंची है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला खारी कुुुआं निवासी दीपक उम्र करीब 50वर्षहोटल में मैनेजर के पद पर तैनात हैं। उनके बेटे का आरोप है कि सोमवार रात को वहां पर काम करने वाले एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उसी विवाद के चलते कुछ समय के बाद आरोपी युवक ने रसोई से चाकू लाकर उनको बाहर बुलाकर चाकू से बुरी तरह से हमला करके घायल कर दिया। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।बाद में किसी तरह से घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले लाया गया। जहां गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।इस मामले की जानकारी रात को ही पुलिस को दी गई।लेकिन सूचना मिलने के बाद भी पुलिस अभी तक इस मामले की जानकारी नही लेने पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed