फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   चर्चित पायल हत्याकांड मामले में एक आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

चर्चित पायल हत्याकांड मामले में एक आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
चर्चित पायल हत्याकांड मामले में एक आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

विज्ञापन
रामपुर। शहर के सबसे चर्चित पायल हत्याकांड मामले में अभी तक एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा है। पुलिस ने उसको पकड़ने की काफी कोशिश कर ली लेकिन, वह अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर इनाम भी घोषित कर चुकी है।

गंज थाना क्षेत्र के हमाम वाली गली निवासी पायल का रिश्ता तीन साल पहले ताहिर के बेटे जहांगीर से हुआ था लेकिन बाद में कुछ कारणों के चलते यह रिश्ता टूट गया था। लेकिन पायल जहांगीर से लगातार फोन पर संपर्क साध रही थी। एक नवंबर को पायल अपनी सहेली के घर जाने का कहकर चली गई थी लेकिन उसके बाद वह वापस नही आई थी। परिवार के लोगों ने उसको काफी तलाश किया था लेकिन उसका पता नही चल सका था। बाद में मृतका के भाई ने जहांगीर और इमरोज के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की बात कही थी। लेकिन उसके बाद भी पुुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नही की थी। बाद में परिवार के लोगों ने एसपी आवास पर धरना दिया था। उसके बाद पुलिस हरकत में आ गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए इमरोज को जेल भेज दिया था। मुख्य आरोपी जहांगीर किसी पुराने मामले में कोर्ट में सरेंडर कर दिया था लेकिन उसके बाद भी पुलिस पायल को नहीं तलाश सकी थी। पुलिस ने दबाव बढ़ने के कारण ताहिर उसके नौकर सहित छह लोगों को नामजद कर दिया था। बाद में पुलिस ने कोर्ट के आदेश से जहांगीर की रिमांड लेकर उसकी निशानदेही पर 27 नवंबर को कोसी पुल के पास झाड़ियो से तीन टुकड़ो में बरामद कर लिया था। जिसके बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी। उसके बाद पुलिस ने आनन फानन में सभी आरोपियों पर ईनाम घोषित कर दिया था। इस मामले में पांच आरोपी जेल जा चुके है। बचा आरोपी ताहिर दो माह बाद भी पुलिस के हाथ नही आ सका है। पुलिस उसको जल्द से जल्द पकड़ने का दावा करते हुए कुर्की की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed