फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   शराब के नशे में साथी ने की थी कन्नू की हत्या

शराब के नशे में साथी ने की थी कन्नू की हत्या

Mon, 23 Jul 2018 01:01 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
शराब के नशे में साथी ने की थी कन्नू की हत्या
रामपुर। पुलिस का दावा है कि शराब के नशे में हुए आपसी विवाद के बाद कन्नू की उसके ही साथी संतोष ठाकुर ने गला काटकर की थी। पुलिस ने कन्नू के हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं इस मामले में नामजद दो अन्य आरोपियों को क्लीन चिट दे दी है।
विज्ञापन

मामला मिलक खानम थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद खुर्द का है। गांव निवासी कन्नू गांव में ही ओमपाल की मीट की दुकान और होटल पर काम करता था। उसके साथ संतोष ठाकुर भी उसी होटल पर काम करता था। दोनों शुक्रवार की रात होटल के कमरे में एक साथ सोए थे। आधी रात के बाद कन्नू का गला कटा हुआ कमरे में ही मिला, जिसकी सूचना संतोष ने ही पुलिस को दी थी। इस मामले में कन्नू के भाई वीर सिंह की ओर मिलकखानम थाने में संतोष ठाकुर, शेरा और दिलीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद तफ्तीश शुरू कर दी। पुलिस ने 24 घंटे की तफ्तीश के बाद आखिरकार इस मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांप्रेंस में एसपी डा.विपिन ताडा ने बताया कि कन्नू की गला काटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कासर बडोली गांव निवासी संतोष ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह और कन्नू ओमपाल की मुर्गे की दुकान काम करते थे और दोनों वहीं पर सोते थे। एसपी ने बताया कि दोनों ने रात में एक साथ बैठकर शराब पी और इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी।संतोष ने पास में पड़ी छुरी से कन्नू का गला काटकर हत्या कर दी और लाश को वही पीछे फेंक दिया था।
विज्ञापन


बार-बार बदलता रहा बयान
रामपुर। पुलिस हिरासत में हुई पूछताछ में संतोष बार-बार बयान बदलता रहा। एसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि पहले संतोष ठाकुर ने कहा कि दोनों साथ में ही बैठे थे। बाद में उसने कहा कि कन्नू सो गया,जबकि वह मोबाइल पर गाना सुन रहा था। उसे हत्या की जानकारी सुबह के वक्त हुई। बाद में उसने ही पुलिस को घटना की जानकारी भी दी,लेकिन जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो संतोष ने हत्या की बात को स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed