फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   जेल भेजा गया बहन की हत्या का आरोपी बीएसएफ कर्मी

जेल भेजा गया बहन की हत्या का आरोपी बीएसएफ कर्मी

Sun, 22 Apr 2018 12:56 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
जेल भेजा गया बहन की हत्या का आरोपी बीएसएफ कर्मी

विज्ञापन
बहन की हत्या का आरोपी बीएसएफ कर्मी जेल गया
धमोरा (रामपुर)।
चार माह पहले गर्भवती बहन का अपहरण कर उसकी हत्या कर देने के मामले में वांछित चल रहा बीएसएफ कर्मी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी बीएसएफ कर्मी को शनिवार को जेल भेज दिया। पुलिस इस मामले में आरोपी के पिता समेत दो और लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

शान की खातिर हत्या का यह मामला शहजादनगर थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। केमरी थाना क्षेत्र के कांगानगला निवासी भावना गंगवार मिलक में हेल्थ सुपरवाइजर के पद पर तैनात थी। उसने कश्यप जाति के युवक के साथ प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह से भावना गंगवार के परिवार वाले नाराज थे। दस जनवरी को शहजादनगर थाना क्षेत्र में कार सवार कुछ लोगों ने भावना का अपहरण कर लिया था। दो दिन बाद उसकी लाश बरेली में मिली थी। लाश मिलने के बाद भावना के पति ने अपने ससुर, साले के साथ ही अन्य लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया था, जिसकी रिपोर्ट भी पुलिस ने दर्ज की थी। पुलिस ने कई दिन की भागदौड़ के बाद हत्या के मामले में भावना के पिता और कार ड्राइवर व एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन पुलिस आरोपी भाई को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। आरोपी बीएसएफ कर्मी है और वह घटना को अंजाम देेने के बाद वापस ड्यूटी पर चला गया था। मामला बीएसएफ से जुड़ा होने की वजह से पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सुनियोजित तरीके से कार्रवाई कर रही थी। आखिरकार चार माह बाद पुलिस ने पहले जम्मू और फिर इसके बाद ग्वालियर में छापा मारकर बीएसएफ कर्मी जसवंत उर्फ सौरभ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed