फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   होटल के कारीगर की गला काटकर हत्या-Cordination

होटल के कारीगर की गला काटकर हत्या-Cordination

Sun, 22 Jul 2018 01:36 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
होटल के कारीगर की गला काटकर हत्या-Cordination
मिलकखानम (रामपुर)। होटल के कमरे में साथी के साथ सो रहे कारीगर की गला काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस नेे इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों हिरासत में ले लिया है। घटना की जानकारी मिलने पर डीएम और एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

मिलकखानम कस्बे में ओमपाल का होटल है वह मीट कारोबारी भी है। उसकी होटल पर मुस्तफाबाद निवासी कन्नू (40) कारीगर के रूप में काम करता था। उसके साथ संतोष कुमार ठाकुर भी कारीगर के रूप में कार्यरत था। शुक्रवार की रात होटल मालिक होटल बंद करके चला गया। कन्नू और संतोष होटल में बने एक कमरे में सो रहे थे। संतोष का कहना है कि वह रात को करीब दो बजे बाथरूम जाने के लिए उठा तो देखा कि कन्नू मृत पड़ा है। उसका गला कटा हुआ है और कमरे में खून फैला हुआ था। उसने थाने जाकर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और संतोष को भी हिरासत में ले लिया। सूचना पर कन्नू के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उनका आरोप है कि शुक्रवार शाम को एक दूसरे होटल के मालिक शमशेर सिंह से उसका विवाद हुआ था। पुलिस ने उस होटल में काम करने वाले कारीगर को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर शमशेर सिंह, संतोष कुमार ठाकुर और दिलीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ अमित मान ने बताया कि इस मामले में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। घटना की सूचना मिलने पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी डॉ. विपिन कुमार ताडा ने मौका मुआयना किया। एसपी ने इस मामले में पुलिस को जल्द से जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


धारादार हथिायर से काटा गया है गला
मिलकखानम। कन्नू की हत्या धारदार हथियार से गलाकर काटकर की गई है। कन्नू की हत्यारों से हाथापाई भी हुई है। उसके शर्ट के बटन भी टूटे हुए हैं। इसका पता चलता है कि उसने अपनी जान बचाने की भरसक कोशिश की है। उसको बिस्तर से उठाकर दरवाजे के पास ले जाकर गला काटकर हत्या की गई है। कमरे के अंदर इतना सब कुछ घटित हो जाने के बाद संतोष की नींद नहीं टूटी। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed