फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   पुलिस के साथ मुठभेड़ में ईनामी बदमाश को लगी गोली, दो सिपाही भी घायल

पुलिस के साथ मुठभेड़ में ईनामी बदमाश को लगी गोली, दो सिपाही भी घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के साथ मुठभेड़ में ईनामी बदमाश को लगी गोली, दो सिपाही भी घायल

विज्ञापन
रामपुर/केमरी। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश ओमकार घायल हो गया है, उसे मेरठ भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों को भी चोट आई है। ओमकार पर पटवाई थाने में 15 मुकदमे दर्ज हैं और काफी समय से पुलिस को उसकी तलाश थी।

शुक्रवार की रात केमरी पुलिस को सूचना मिली कि दो बदमाश पीलखार नदी के किनारे बैठकर लूट की योजना बना रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने उनकी घेराबंदी कर दी। अपने पुलिस से घिरता देख बदमाशों नेे पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की ओर से हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया और दूसरा मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद एसपी शिवहरि मीना सहित पुलिस के सभी आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद कांबिग करते हुए घायल बदमाश को पकड़ लिया जहां उसे जिला अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस नेे उसे मेरठ भर्ती कराया है। मौके से पुलिस को पुलिस को तमंचा और बाइक भी मिली। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया बदमाश पटवाई के गांव जौलपुर की मडै़या निवासी ओमकार है। इस पर बरेली में लूूट करने के मामले में वहां की पुलिस द्वारा इनाम भी घोषित किया जा चुका है।इस मुठभेड़ में दो सिपाही भी मामूली रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed