फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   जोनल मजिस्ट्रेट के सरकारी वाहन पर किया पथराव

जोनल मजिस्ट्रेट के सरकारी वाहन पर किया पथराव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
जोनल  मजिस्ट्रेट  के सरकारी वाहन पर किया पथराव

विज्ञापन
रामपुर।चुनाव के दौरान जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए मनोज कुमार गर्ग के सरकारी वाहन पर दो दिन पहले किसी ने पथराव कर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया था।इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

23 अप्रैल को हुए मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा हर अधिकारी को किसी न किसी क्षेत्र का जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया था।इस दौरान ग्रामीण अभियंत्रयण विभाग में अधिशासी अभियंता के पद पर तैनात मनोज कुमार गर्ग को विधानसभा सात का जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया था। वह रोजाना की तरह 22 अप्रैल को अपने वाहन के साथ गाधी मैदान बिजली घर के पास से होकर जा रहे थे। इस दौरान उनके वाहन पर किसी ने पथराव कर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया था। जिस कारण से वह भी चोटिल हो गए थे। बाद में मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी आ गई। उसके बाद आस पास ऐसे लोगों को तलाश किया गया था। लेकिन पता नही चल सका था। बाद में इस मामले में मनोज कुमार गर्ग ने कोतवाली थाने में तहरीर दे दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed