फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   एक लाख की ठगी में दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

एक लाख की ठगी में दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
एक लाख की ठगी में दो लोगों पर रिपोर्ट  दर्ज

विज्ञापन
रामपुर। नौकरी दिलाने के नाम पर दो लोगों ने एक युवक से एक लाख रुपये हड़प लिए।इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की थी। इसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली।कोर्ट ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की आदेश दिए थे। जहां सिविल लाइंस पुुलिस ने दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अहमदनगर ठेंगा निवासी कुलदीप का आरोप है कि उसके घर पर कृष्ण विहार निवासी हरीश कुमार विजय का घर पर आना जाना था। आरोपी उसको किसी न किसी काम के लिए उसको बुलाया करते थे। करीब तीन साल पहले आरोपी लोग उसके घर पर पहुंच गए। उन्होंने नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे आठ लाख रुपये मांगे थे। उनकी बातों पर विश्वास करने के बाद उसने एक लाख रुपये एडवांस में दे दिए थे। बाद में वह लोग उसके कागजात ले गए।लेकिन काफी समय तक उसको नौकरी दिलवाने का लालच देते रहे। काफी परेशान हो जाने के बाद जब उसने पैसे मांगे,तो देने से मना कर दिया था। उसने इस मामले में सिविल लाइंस थाने में तहरीर दे दी थी। लेकिन कोई कार्रवाई नही हो सकी। बाद में उसे कोर्ट की शरण ली। जहां कोर्ट ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए सिविल लाइंस पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। जिसके बाद पुलिस ने दोनों कें खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed