{"_id":"5b86ecef42c792464429f520","slug":"21535569135-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहबाद गेट पर हुई फायरिंग में 35 युवकों पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाहबाद गेट पर हुई फायरिंग में 35 युवकों पर रिपोर्ट
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के शाहबाद गेट पर सोमवार की रात हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने 35 युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के युवकों के बीच किसी लड़की को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद मे फायरिंग की गई थी।
कोतवाली थाना क्षेत्र के शाहबाद गेट के पास सोमवार रात को कुछ युवक खड़े थे। युवकों को बीच किसी बात को लेकर विवाद होने लगा था। बात बढ़ने पर एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष के युवकों पर फायरिंग कर दी थी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए थे। लोग इधर-उधर भागने लगे थे। सूचना मिलने के बाद कोतवाली और सिविल लाइंस थाने की फोर्स वहां पर आ गई थी। लेकिन कुछ पता नही चल सका था। बाद में इस मामले में कुछ लोगों के बयान के आधार पर पुलिस को पता चला कि दो युवकों के बीच किसी लड़की को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों युवकों के साथ अन्य कई युवक सोमवार को शाहबाद पर पहुंचे थे। पुलिस ने फायरिंग की घटना में दो युवकों को नामजद करते हुए लगभग 33 अज्ञात युवकों के खिलाफ फायरिंग कर दशहत फैलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश वर्मा ने बताया कि फायरिंग की घटना में 35 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।