फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   विवाहिता को जान से मारने का प्रयास, नौ पर रिपोर्ट

विवाहिता को जान से मारने का प्रयास, नौ पर रिपोर्ट

Sat, 14 Jul 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता को जान से मारने का प्रयास, नौ पर रिपोर्ट
शाहबाद। दहेज में पांच लाख की नकदी तथा बाइक न देने पर ससुराली जनों ने विवाहिता को जान से मारने का प्रयास किया। विवाहिता ने कोतवाली पहुंचकर पति सहित नौ ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गुजरैला गांव निवासी शांति देवी ने अपनी बेटी प्रवेश की शादी वर्ष 2016 में उत्तराखंड के कोटद्वार पोड़ीगढ़वाल निवासी नन्हू प्रजापति के पुत्र मनोज के साथ की थी। आरोप है कि शादी में मिले दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने बहू से मयके से पांच लाख की नकदी व एक बाइक लाने को कहा। लेकिन बहू ने मयके से दहेज लाने से इंकार कर दिया। जिससे गुस्साए ससुराल वालों ने बहू को जान से मारने का प्रयास किया। जिसकी सूचना प्रवेश ने अपने मयके फोनकर मां शांति देवी को दी तो शांति देवी बेटी की ससुराल जा पहुंची और वहां से अपनी बेटी को साथ बुला लाईं। मां बेटी ने शाहबाद कोतवाली पहुंचकर पति सहित नौ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व जान से मारने का प्रयास करने की नामजद रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed