{"_id":"595e8d194f1c1b5f1d8b45e7","slug":"21499368729-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमले का अलर्ट, कड़े सुरक्षा घेरे में रहेंगे कांवड़िए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आतंकी हमले का अलर्ट, कड़े सुरक्षा घेरे में रहेंगे कांवड़िए
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी हमले का अलर्ट, कड़े सुरक्षा घेरे में रहेंगे कांवड़िए
रामपुर। कांवड़ यात्रा पर आतंकी हमले की आशंका के बाद पुलिस व प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया है। कड़ी सुरक्षा के घेरे में कांवड़िए रहेंगे। भगवा कपड़ों में पुलिस कर्मी भी लगाए जाएंगे। इसके साथ ही मंदिरों में भी कैमरे की निगाहबानी में कांवड़िए रहेंगे। इसको लेकर पुलिस व प्रशासन ने सुरक्षा का प्लान तैयार कर लिया है।
सावन माह शुरू होने वाला है। सावन माह में कांवड़िए शांतिपूर्ण ढंग से जलाभिषेक कर सकें इसको लेकर पुलिस प्रशासन चाक चौबंद है। इस बीच शासन ने कांवड़ियों पर आंतकी हमले की आशंका जाहिर करते हुए खुफिया एजेंसियों के साथ ही पुलिस बल को पूरी तरह मुस्तैद रहने को कहा है। इस अलर्ट के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी के मुताबिक सावन माह के प्रत्येक सोमवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक होता है। सिको देखते हुए चाक चौबंद प्रबंध किए गए हैं। पुलिस अफसरों को भी इस संबंध में सतर्क रहने को कहा है।