{"_id":"5ccdda4abdec2207657b883e","slug":"201556994634-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या, पति समेत छह पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या, पति समेत छह पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। दहेज की मांग पूरी नही होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को जलाकर मार दिया। इस मामले में मृतका की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सहित छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जिला मुरादाबाद के थाना बनियाठेर के गांव डरोली अफजलपुर निवासी सरोज ने अपनी बेटी प्रीति की शादी छह साल पहले शाहबाद थाना क्षेत्र के खदेली निवासी शिव कुमार शर्मा से की थी।आरोप था कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले उससे आए दिन दहेज में 50 हजार रुपये की मांग करते रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ आए दिन मारपीट करते थे। शुक्रवार को ससुराल वालों ने उसको जला दिया था जहां उसकी मौत हो गई थी।ससुराल वालों ने आनन फानन में उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया।इस मामले की जानकारी मिलने केे बाद मायके वाले मृतका के घर पहुंच गए थे। जहां बेटी की हत्या करने का आरोप लगाकर ससुराल में हंगामा कर दिया। बाद में पुलिस भी आ गई। किसी तरह से मामले को शांत कराया। इस मामले में विवाहिता की मां की ओर से आई तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सहित छह पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस जांच कर रही है।