{"_id":"5ca25d8bbdec22142a72077f","slug":"201554144651-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीतपुर में बंद घर से दो लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अजीतपुर में बंद घर से दो लाख की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बंद घर को चोर निशाना बनाकर वहां से नकदी और जेवर सहित दो लाख का माल समेट कर ले गए। वापस आने पर मामले की जानकारी हुई। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अजीतपुर निवासी मीरा सक्सेना दो दिन पहले अपनी बेटी के घर बाजपुर गई थी। इस दौरान घर में ताले पड़े थे।आधी रात के बाद चोर मौका पाकर घर में घुस गए। उसके बाद चोर वहां से नकदी और जेवर सहित करीब दो लाख माल समेट कर ले गए। वापस आने पर मामले की जानकारी हुई। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है। आस पास के लोगों का कहना हैकि आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही है। जिसको पुुलिस नही रोक पा रही हैँ। इससे पहले ज्वालानगर और अजीतपुर में कई घरों को चोर निशाना बनाकर वहां से सामान समेट कर ले गए है। लेकिन पुलिस एक भी चोरी का खुलासा नही कर सकी है।