{"_id":"5b450df34f1c1bc2248b5a76","slug":"201531252211-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्करों ने पुलिस पर झोंका फायर, 24 गोवंशीय पशु बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु तस्करों ने पुलिस पर झोंका फायर, 24 गोवंशीय पशु बरामद
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटवाई। पशु तस्करों का पीछा कर रही पुलिस की टीम पर आरोपियों ने फायर झोंक दिया। बाद में अपने को घिरता देखकर आरोपी पशुओं से भरा कैंटर छोड़कर भाग गए। कैंटर की जांच करने पर उसमें गोवंशीय 24 पशु बरामद हुए हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार की सुबह पटवाई पुलिस को सूचना मिली कि गोवंशीय पशुओं से भरा एक कैंटर शाहबाद की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने सूपा गांव के पास नाका लदा दिया। तभी पटवाई की ओर से एक कैंटर आता हुआ दिखा। पुलिस का नाका देखकर चालक ने कैंटर को कच्चे रास्ते पर उतार दिया। पुलिस ने उनका पीछा किया। कच्चे रास्ते पर थोड़ी दूर आगे जाकर कैंटर फंस गया। अपने को घिरता देखकर पशु तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जब घेराबंदी शुरू की तो पशु तस्कर कैंटर छोड़कर जंगल में भाग गए। कैंटर की जांच करने पर पुलिस को 24 गोवंशीय पशु बरामद किए। मौके से पुलिस ने दो खोखे भी बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैंटर से बरामद पशुओं को गोशाला भेज दिया गया है।