फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   जीप गिरने से युवक की मौत, एक घायल

जीप गिरने से युवक की मौत, एक घायल

Fri, 28 Jul 2017 09:50 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
जीप गिरने से युवक की मौत, एक घायल
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

बणी पंचायत में वीरवार देर रात को अचानक एक पिकअप सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया। यहां पर एक ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे घायल का इलाज चल रहा है।

ठियोग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिकअप संख्या एचपी 63 -1931 वीरवार देर रात करीब 12 बजे गोभी लेकर गदयोग से ढली की ओर जा रही थी। इसके चलते वह अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय जनता मौके पर पहुंचे। उन्होंने रूप सिंह (32) पुत्र सीता राम निवासी गदयोग तहसील ठियोग और रणवीर सिंह (30) पुत्र रामकृष्ण निवासी गदयोग को सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया। रणवीर सिंह गाड़ी चला रहा था। इसके अलावा रूप सिंह ने दम तोड़ दिया। डीएसपी मनोज जोशी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed