{"_id":"595139384f1c1b996c8b45a1","slug":"201498495288-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगल में कार दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांगल में कार दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल
Updated Mon, 26 Jun 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारसैन(रामपुर बुशहर)। कुमारसैन तहसील के कांगल में सोमवार सुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से 50 फुट नीचे सड़क पर जा गिरी। इस हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद रामपुर खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह ऑल्टो कार संख्या एचपी 14 ए 3757 अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक तिलक वर्मा और उसका साथी जोगेंद्र ठाकुर सुबह करीब सात बजे कांगल से कोटीघाट की ओर जा रहे थे। बरसाणी घाटी की कैंची में गाड़ी अनियंत्रित होकर लगभग 50 फुट नीचे गिर गई, जिससे गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। गाड़ी में बैठे दोनों युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक उपचार देने के बाद रामपुर के खनेरी अस्पताल भेजा गया है, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार जिस तरह से गाड़ी का नुकसान हुआ है। उसमें बैठे लोगों के बचने की संभावना कम थी।
थाना प्रभारी कुमारसैन संतोष ठाकुर ने बताया कि कार हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।