फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   सिविल लाइंस में बाइक सवार बदमाशों ने छात्रा का पर्स उड़ाया

सिविल लाइंस में बाइक सवार बदमाशों ने छात्रा का पर्स उड़ाया

Tue, 04 Sep 2018 12:41 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
सिविल लाइंस में बाइक सवार बदमाशों ने छात्रा का पर्स उड़ाया

विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रविवार रात को एक बाइक पर सवार तीन बदमाश ई रिक्शा में सवार छात्रा का पर्स लूटकर ले गए। शोर मचाने पर लोगों ने बदमाशों को पीछा करके दो को दबोचा लिया। एक मौका पाकर फरार हो गया। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के इंद्रप्रस्थ कालोनी निवासी अशोक की भतीजी स्वाति कक्षा 12 की छात्रा है। वह अपने रिश्तेदारों के साथ किसी काम से रुद्रपुर गई थी। रविवार रात को 11 बजे वह ई रिक्शा से घर आ रही कि अजीतपुर में घर से कुछ दूरी पर पीछे से आए एक बाइक पर सवार तीन बदमाश उसका पर्स लूटकर ले गए। छात्रा के शोर मचाने पर उसके रिश्तेदारों ने पीछा करके बाइक पर सवार दो बदमाशों को पकड़ लिया। इस दौरान एक मौका पाकर फरार हो गया। दोनों बदमाशों को लोगों ने पीट दिया। बाद में पुलिस भी आ गई। पुलिस को उनके पास से कुछ रुपये भी मिले। इस मामलें में पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जेल भे दिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी सतीश और मुकेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed