फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   जिले में पक्षियों का अवैध कारोबार, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

जिले में पक्षियों का अवैध कारोबार, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
जिले में पक्षियों का अवैध कारोबार, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
रामपुर। जिले में पक्षियों का अवैध धंधा हो रहा है। इसके लिए वन विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय अधिकारियों के साथ छापेमारी की। तीन स्थानों पर छापे के दौरान टीम को 53 पक्षी एवं एक खरगोश बरामद हुआ। इस पर तीन के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

रामपुर में पक्षियों का अवैध कारोबार चल रहा था। लंबे समय से चल रहे इस धंधे पर डीएफओ काफी समय से निगाह रखे हुए थे। उन्होंने बिलासपुर गेट, सिविल लाइंस एवं शहर के कई इलाकों की रेकी की थी। इसके बाद शुक्रवार को वन अधिकारियों ने छापेमारी की। मुख्य वन संरक्षक बरेली जोन अरविंद गुप्ता व वन संरक्षक मुरादाबाद आरपी वर्मा ने स्थानीय डीएफओ एके कश्यप एवं अन्य वन अधिकारियों के साथ छापेमारी की। तीन टीमें बनाईं गईं, जहां एक साथ टीमों ने छापेमारी की। इस दौरान किले में मुहल्ला बेदारान निवासी वसीम पक्षियों का अवैध कारोबार करता हुआ मिला। अफसरों ने उसके पास से 53 पक्षी बरामद किए, जिनमें तोता और मुनिया शामिल थे। वहीं, दूसरी टीम से बिलासपुर गेट पर छापेमारी की। इसके अलावा एक टीम ने सिविल लाइंस थाने के सामने जिला सहकारी बैंक के बराबर में छापेमारी की। टीम को देखते ही दुकान मालिक परवेज ताला जड़कर भाग गया। इस पर डीएफओ ने सर्च वारंट जारी किया, जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दुकान का ताला तोड़ा गया। वहां एक खरगोश मिला, जिसकी हालत काफी खराब थी। अफसरों ने खरगोश को पानी पिलाया। इसके अलावा कई पक्षी भी बरामद हुए। सभी के खिलाफ सिविल लाइंस, थाना गंज एवं कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन

----------------------------
- काफी समय से पक्षियों की तस्करी को लेकर शिकायतें मिल रहीं थीं। इसके बाद हमने खुद को तीन स्थान चयनित किए, जहां एक साथ छापेमारी की। 53 पक्षी, एक खरगोश बरामद हुए हैं। धंधेबाजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एके कश्यप, डीएफओ, रामपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed