फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Three youths arrested for brandishing knives; woman caught by police with cannabis

सीजी न्यूज: त्योहारों से पहले पुलिस का एक्शन, गांजे के साथ महिला गिरफ्तार; चाकू लहराते तीन युवक पकड़े गए

Tue, 20 Oct 2026 10:03 PM IST
धमतरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Tue, 20 Oct 2026 10:03 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के धमतरी में दशहरा और आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने अवैध कारोबार और हथियार लेकर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Three youths arrested for brandishing knives; woman caught by police with cannabis
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी। दशहरा पर्व और आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए धमतरी पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के सख्त निर्देश पर असामाजिक तत्वों, गुंडे-बदमाशों और नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई है। एक ओर जहां ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत मगरलोड पुलिस ने गांजे के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है, वहीं दूसरी ओर कुरूद पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

‘ऑपरेशन निश्चय’: स्कूटी की डिक्की से गांजा बरामद
जिले को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत थाना मगरलोड पुलिस को सफलता मिली है। ग्राम भैंसमुंडी में नहर की नाली के पास अपने घर के सामने अवैध रूप से गांजा बेचने की सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दबिश दी। महिला आरक्षक की मौजूदगी में संदेह के आधार पर महिला सीमा बेगम (36 वर्ष) को पकड़ा गया। इसके बाद उसकी स्कूटी (क्रमांक CG-05-M-3706) की जांच की गई।

विज्ञापन

स्कूटी की डिक्की की तलाशी लेने पर सीट के नीचे छिपाकर रखा गया खाकी टेप में लिपटा 740 ग्राम गांजा और पैकिंग के लिए रखे 45 जिपलॉक पॉलीथिन पाउच बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से गांजा (अनुमानित कीमत 37,000 रुपये), स्कूटी और नकदी सहित कुल 48,850 रुपये का मशरूका जब्त किया है। आरोपी महिला के खिलाफ थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 208/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) में मामला दर्ज किया गया है। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहारों से पहले आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
दशहरा पर्व के दौरान हुड़दंग और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए थाना कुरूद पुलिस ने भी कार्रवाई की। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पहला मामला-चरमुरिया अंडरब्रिज (NH-30): यहां राहगीरों में डर पैदा कर रहे आरोपी ओमकार मंडावी (22 वर्ष, निवासी राखी) को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।
दूसरा मामला-सांधा चौक शराब भट्ठी के पास: पुलिस ने घेराबंदी कर धारदार चाकू लेकर घूम रहे आरोपी सतीश कुमार (22 वर्ष, निवासी पेरपार, जिला बालोद) को गिरफ्तार किया।
तीसरा मामला-भरदा चौक (कुरूद): यहां आम लोगों को आतंकित कर रहे हर्ष यादव (18 वर्ष, निवासी चरमुरिया रेलवे स्टेशन) को बटनदार चाकू के साथ पकड़ा गया।

कुरूद पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से चाकू जब्त कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।



ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ पर हमला: पानीपत का रहने वाला है अनिल पंडित, पहले दुबई, फिर वहां से डंकी रूट से गया था अमेरिका

धमतरी पुलिस का संदेश
पुलिस ने अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लहराने, शांति-व्यवस्था भंग करने या नशे का अवैध कारोबार करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने आम नागरिकों से त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध कारोबार की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें और नशामुक्त व सुरक्षित समाज बनाने में सहयोग दें।

आरोपी गिरफ्तार

आरोपी गिरफ्तार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed