फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   कुर्की करने पहुंची पुलिस को खाली मिला मकान

कुर्की करने पहुंची पुलिस को खाली मिला मकान

Wed, 11 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
कुर्की करने पहुंची पुलिस को खाली मिला मकान
शाहबाद। घर में घुसकर लूटपाट और जानलेवा हमला करने के आरोपी की कुर्की करने पहुंची पुलिस को मकान खाली मिला। इसके बाद पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। 22 फरवरी की रात को अल्फगंज गांव में बदमाश लूट करने के लिए वीरपाल के घर में जा घुसे थे। लेकिन घर में बदमाशों के घुसते ही घर के लोग जाग गए। इस दौरान परिवार के लोगों ने बदमाशों को घर में देख शोर मचा दिया। इस पर बदमाशों ने वीरपाल नामक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया था। मामले की रिपोर्ट चार लोगों के खिलाफ नामजद दर्ज कराई गई थी। जिसमें से सैफनी निवासी अरकान और खुर्शीद दबिश देने के बाद भी पुलिस के हाथ नहीं आ सके। जिस पर पुलिस ने न्यायालय से उनके घर की कुर्की करने का आदेश प्राप्त कर लिया। लेकिन मंगलवार को जब शाहबाद पुलिस दोनों नामजद अभियुक्तों के घर की कुर्की करने पहुंची तो उनके घर पर पुलिस को कोई सामान नहीं मिला। जिसके बाद घर के सामान की कुर्की करने गई पुलिस खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed