फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   चलती कार पर गिरी चट्टान, दो घायल

चलती कार पर गिरी चट्टान, दो घायल

Wed, 11 Oct 2017 01:01 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:01 PM IST
विज्ञापन
चलती कार पर गिरी चट्टान, दो घायल
आनी (कुल्लू)।
विज्ञापन

एनएच-305 पर कोटनाला के पास सोमवार सुबह एक चलती आल्टो कार पर एक बड़ी चट्टान और मलबा गिरा। इससे कार एचपी 35 बी 6000 में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रामपुर अस्पताल लाया गया। कार आनी से रामपुर की ओर जा रही थी। इन दिनों एनएच-305 पर छावंटी से लूहरी तक सड़क चौड़ा करने का कार्य चला है।

डीएसपी आनी बलदेव ठाकुर ने बताया कि कोटनाला के पास सड़क कार्य के चलते गाड़ियों को रोका गया था। इस दौरान ढांक से एक चट्टान मलबे सहित चलती कार पर गिर गई। कार में इसके मालिक कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एवं जीआईसी सदस्य सत्यापाल आनी और समाजसेवी बुधराम खनी निवासी बैठे थे। चट्टान के नीचे गाड़ी का बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इससे उसमें सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। डीएसपी बलदेव ठाकुर ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed