{"_id":"5991c2df4f1c1bdf098b4a2f","slug":"171502724831-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेब से भरी जीप गिरी, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेब से भरी जीप गिरी, एक की मौत
Updated Mon, 14 Aug 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू।
जुब्बल तहसील के तहत मलोट गांव के पास रविवार शाम एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक नेपाली मजदूर की मौत और तीन मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपाली मजदूर विशु राम ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रविवार शाम को चार नेपाली मजदूर जीप में साहिल कप्टा के साथ सफर कर रहे थे। जीप में सेब की करीब 90 क्रेट लदी थी।
शाम करीब साढे़ छह बजे चालक ने जीप से नियंत्रण खो दिया और वह सड़क से नीचे गिर गई। हादसे में चार मजदूर घायल हो गए। लोगों के सहयोग से सभी घायलों को उपचार के लिए जुब्बल अस्पताल पहुंचाया गया। जुब्बल अस्पताल में उपचार के दौरान मजदूर सुरेंद्र ने दम तोड़ दिया। हादसे में विशु राम, देशू व तीसरा साथी राम गंभीर रूप से घायल हु । मृतक का जुब्बल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। घायलों का उपचार चल रहा है। उधर, डीएसपी मदन कांत शर्मा ने हादसे की पुष्टी की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में हादसे का कारण चालक की लापरवाही माना जा रहा है। दुर्घटना में चालक साहिल कपटा सुरक्षित है। अन्य तीन घायल मजदूरों भी खतरे से बाहर हैं।