{"_id":"596e14924f1c1be71f8b4662","slug":"171500386450-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से दो मजदूरों की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट से दो मजदूरों की मौत, दो घायल
Updated Tue, 18 Jul 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
देहा पंचायत में सोमवार देर शाम करीब सात बजे करंट लगने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बुरी तरह से घायल हुए। नायब तहसीलदार ओपी मेहता ने बताया कि एयरटेल कंपनी के 4 जी कार्य को लेकर खंभे लगाए जा रहे थे। इस दौरान साथ लगती एचटी लाइन से खंभा टकराने पर करंट आ गया, जिसकी चपेट में दो मजदूर आ गए। मृतकों की पहचान रमेश सिंह (25) पुत्र शंकर सिंह निवासी ग्राम करदोस, तहसील मोगरी, जिला उधमपुर, जम्मू और प्रदीप सिंह (25) पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम करदोस, तहसील मोगरी के रूप में हुई। घायलों में दर्शन सिंह और सुर्जन सिंह शामिल हैं। इनका चौपाल अस्पताल में उपचार चल रहा है। नायब तहसीलदार ने बताया कि सभी मजदूर एक ही गांव के निवासी हैं। पोस्टमार्टम के बाद शवों को पैतृक गांव भेजने की व्यवस्था की गई है। फौरी राहत के रूप में मृतकों के आश्रितों को दस-दस हजार और घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की राशि दी गई है।