फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   हथोगोले और विस्फोटक सामग्री का जखीरा मिलने में अज्ञात पर रिपोर्ट

हथोगोले और विस्फोटक सामग्री का जखीरा मिलने में अज्ञात पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
हथोगोले और विस्फोटक सामग्री का जखीरा मिलने में अज्ञात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। शाहबाद के खरसौल गांव में ट्यूबवेल के कमरे में भारी मात्रा हथगोले और विस्फोटक सामग्री मिलने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने उस व्यक्ति का नाम भी अभी मुकदमे में शामिल नहीं किया गया है, जिसके ट्यूबवेल से हथगोले और विस्फोटक सामग्री मिली थी। माना जा रहा है कि पुलिस ने ऐसा खास रणनीति के तहत कर रही है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले रखा है, जिससे पूछताछ जारी है।

शनिवार को किसी ने फोन करके पुलिस को सूचना दी थी कि खरसौल गांव में एक टयूबवेल के साथ बने कमरे में दो बोरियों में 25-30 हथगोले, पाउडर और अन्य विस्फोटक सामग्री रखा हुआ है। हथगोले और विस्फोटक सामग्री जंगल में एक टयूबवेल पर रखे होने की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने आनन फानन में मौके पर पहुंचकर टयूबवेल की घेरा बंदी कर जब उसकी तलाशी ली तो सूचना सही पाई गई। कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह द्वारा मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। हथगोले और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिलने की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक डा. अजयपाल शर्मा भी कुछ ही देर में मौके पर जा पहुंचे और उन्होंने मामले से अपने उच्च अधिकारियों को अबगत कराया। उच्च अधिकारियों से विचार विमर्श करने के बाद एसपी ने बरेली से बम निरोधक दस्ते को बुलवाकर हथगोलों को निष्क्रिय कराया। बाद में कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह द्वारा खरसौल गांव के जंगल में मिले हथगोलों व विस्फोटक सामग्री के मामले में धारा 2/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शनिवार को जिस व्यक्ति को हिरासत में लिया है उससे पूछताछ जारी है। संभावना है कि पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस अन्य लोगों को भी उठा सकती है। पुलिस इस मामले में तार-तार से जोड़ने की कोशिश कर रही है, ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि इतनी मात्रा में विस्फोटक सामग्री किस मकसद से जमा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed