{"_id":"5d0d24308ebc3e014601f9e0","slug":"15611423046-rampur-news105","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाईपास पर पिकप और टैंकर की भिड़त, दो मरे -","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाईपास पर पिकप और टैंकर की भिड़त, दो मरे -
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर।शुक्रवार सुबह को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पसियापुरा बाईपास पर पिकअप और टैंकर की आमने- सामने से भिड़ंत हो गई।जिसमे एक महिला सहित दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के दौरान जाम लग गया।बाद में पुलिस ने किसी तरह से जाम को खुलवाया।
शाहजहांपुर के थाना निगोही के गांव बनाशदेवी निवासी सीताराम अपनी पत्नी लक्खी देवी के साथ रहकर दिल्ली में काम करता था। वहीं पर इनके पास का रहने वाला राहुल भी काम करता था। यह सभी लोग गुरुवार रात को दिल्ली से शाहजहांपुर जाने के लिए एक पिकअप में सवार हो गए थे। शुक्रवार को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पसियापुरा बाईपास पर बरेली की ओर से आ रहे टैंकर ने पिकअप में टक्कर मार दी। जिसके बाद पिकप में सवार लक्खी देवी और राहुल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सीताराम बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के बाद कैंटर का चालक और पिकप चालक मौका पाकर फरार हो गए। बाद में सूचना के बाद पुलिस भी पहुंच गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा मृतकों के शव के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में परिवार के लोग भी आ गए जहां शव को देखकर रोना पीटना शुरु कर दिया। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों को एक किनारे लगवाकर जाम को खुलवाया।