फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   गंज पुलिस ने पिकअप में पकड़े 25 पशु

गंज पुलिस ने पिकअप में पकड़े 25 पशु

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
गंज पुलिस  ने पिकअप में पकड़े 25 पशु

विज्ञापन
रामपुर।गंज पुुलिस ने सूचना के आधार पर एक पिकअप को रोककर उसमें 25 पशु बरामद किए। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शासन के आदेश पर भी जिले भर का प्रशासन पशुुओं के काटन पर रोक नहीं लगा पा रहा है। आए दिन किसी न किसी क्षेत्र में मांस मिलने के बाद जिंदा पशु मिलने का कारोबार भी चल रहा है। दो दिन पहले गंज पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग पिकअप में पशुओें को लेकर दोमहला रोड की ओर से काटने के लिए लेकर आ रहे है। उसके बाद गंज पुलिस ने घेराबंदी करके उस पिकअप को रोक लिया।इस दौरान आरोपी मौका पाकर फरार हो गए। पुलिस उस पिकअप को थाने ले आई। जहां तलाशी लेने पर पुलिस को उसमे 25 पशु मिले। इस मामले में पुलिस ने शाकीर सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। गंज थाना क्षेत्र में पशुओं का कारोबार तेजी के साथ चल रहा है। लेकिन पुलिस उस पर रोक नही लगा पा रही है। दो दिन पहले भी पुलिस पर पशु तस्करों ने फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने वहां से चार क्विंटल मांस बरामद किया था। इससे पहले एक धार्मिक स्थल पर पशुओं के अवशेष मिले थे। जिसको देखकर यह लग रहा है। कि यहां पर पशुओं का कारोबार तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed