{"_id":"5cead3b6bdec2207786ba0d3","slug":"15588935439-rampur-news60","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफनी में तमंचे के बल पर बदमाशों ने पचास हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सैफनी में तमंचे के बल पर बदमाशों ने पचास हजार लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफनी (रामपुर))। शनिवार रात को छितौनी गांव में बदमाश एक ग्रामीण के घर को निशाना बनाकर उसके घर में घुस गए।जहां तमंचे के बल परिवार को लेकर वहां से नकदी और जेवर सहित पचास हजार का माल समेट कर ले गए। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है।
सैफनी चौकी क्षेत्र के गांव छितौनी निवासी मुन्नू गांव में ही खेती और मजदूरी का काम करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है। मुन्नू शनिवार रात को अपनी पत्नी सरस्वती एवं बच्चों के साथ घर के आंगन में सो रहा था।आधी रात के बाद दो बजे के समय दो बदमाश मकान की दीवार के फांदकर मकान में घुस आए । इस दौरान घर में घुसे बदमाशों के दो साथी मेनगेट पर ही खड़े रहे।घर में घुसते ही बदमाशों ने कमरे का गेट खोलकर इधर उधर रखे सामान को तलाशना शुरु कर दिया। इस दौरान आवाज होने पर मकान स्वामी जाग गया।जहां बदमाशों ने उस पर तमंचा तान दिया। उसके बाद बदमाशों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी दो हजार रुपये की नगदी एंव सोने चांदी के जेवरात समेत करीब पचास हजार रूपये का माल समेट ले गए। इसी बीच अचानक दूसरी ओर छत पर सो रहे पड़ोस के राहुल ने बदमाशों को मकान स्वामी के मेन दरवाजे पर और मकान में खड़ा देख छत पर से ही शोर मचाना शुरू कर दिया। उसके बाद बदमाश जंगल की ओर फरार हो गए।बदमाशों के निकलते ही गृहस्वामी और उसकी पत्नी ने भी शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। ग्रामीणों ने बदमाशों को जंगल में काफी तलाशा लेकिन बदमाशों का कोई भी पता नहीं लग सका। गांव में घटना को लेकर गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने मामले की सूचना चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज राजेश बैँसला ने दोपहर करीब 11 बजे के समय पुलिस बल के साथ गांव पहुंच कर घटना की जानकारी ली। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नही हो पाई है।