फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   होटल ओपल में शराब के नशे में युवकों ने की मारपीट-तोड़फोड़, रिपोर्ट दर्ज

होटल ओपल में शराब के नशे में युवकों ने की मारपीट-तोड़फोड़, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 21 Sep 2017 12:59 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
होटल ओपल में शराब के नशे में युवकों ने की मारपीट-तोड़फोड़, रिपोर्ट दर्ज
होटल में नशे में युवकों ने की मारपीट-तोड़फोड़, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे स्थित एक होटल में मंगलवार रात शराब के नशे में युवकों ने उत्पात मचा दिया। आरोप है कि युवकों ने नशे में बिल का पेमेंट मांगने पर वेटर से मारपीट कर तोड़फोड़ शुरू कर दी। नशे में एक युवक ने तो वेटर पर पिस्टल तानते हुए उसे जान से मारन की धमकी तक दे दी। विरोध करने पर सिक्योरिटी आफिसर की भी पिटाई कर दी। होटल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी, पुलिस को आता देखकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक को नामजद करते हुए कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर विवेचना शुरू कर दी है।

गंज थाना क्षेत्र निवासी अथर नवाज सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित ओपल होटल में सिक्योरिटी आफिसर है। अथर का आरोप है कि मंगलवार रात करीब नौ बजे अंकित जैन व उसके साथ करीब सात लोग होटल में आए थे। सभी लोगों ने बार रूम में बैठकर खाना खाया और शराब पी। खाना खाने के बाद जब वेटर अरुण कुमार बिल पेमेंट के लिए रुपये मांगने गया तो इसको लेकर आरोपियों ने वेटर को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान एक युवक ने वेटर पर पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी और अन्य साथियों ने पूरे होटल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जिससे वहां पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस बीच मौके पर पहुुुंचे सिक्योरिटी आफिसर को पीटकर बुुरी तरह से घायल कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को आता देखकर सभी वहां से फरार हो गए। बाद में दोनों को अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। तहरीर के आधार पर पुुलिस ने अंकित जैन को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस होटल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों की शिनाख्त कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed